Madhubani News : डीआरएम ने किया मधुबनी स्टेशन का निरीक्षण

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम (डिविजनल रेलवे मैनेजर) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बुधवार की रात रेल यात्री की सुविधा के लिए मधुबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया.

खजौली. समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम (डिविजनल रेलवे मैनेजर) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बुधवार की रात रेल यात्री की सुविधा के लिए मधुबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की. डीआरएम ने विशेष रूप से छठ पूजा के बाद परदेस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए. रेल प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती और हेल्प डेस्क की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि यात्री जानकारी और सहायता आसानी से प्राप्त कर सके. स्थानीय लोगों ने राजनगर स्टेशन पर प्लेटफाॅम की ऊंची करण, खजौली रेलवे स्टेशन के गुमटी संख्या 28 सी गांधी चौक से हॉस्पिटल चौक तक पीसीसी सड़क का निर्माण सहित अन्य समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया. वहीं, डीआरएम ने स्थानीय लोगों को समस्या निदान का आश्वाशन दिया. डीआरएम के इस कदम का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. कहा कि ऐसे निरीक्षण से रेलवे सेवाओं में सुधार आता है और यात्रियों का भरोसा बढ़ता है. मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >