Madhubani News : सूचना भवन स्थित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कक्ष का डीएम ने किया शुभारंभ

डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने गुरुवार को मीडिया व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष (वार रूम) का उद्घाटन किया.

मधुबनी. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने गुरुवार को मीडिया व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष (वार रूम) का उद्घाटन किया. यह मॉनिटरिंग कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा. इसमें चार टीवी सेट डिश कनेक्शन के साथ लगाए गए है. जिसपर चलने वाले राजनीतिक विज्ञापनों व खबरों पर 24 घंटे नजर रखी जायेगी. सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के लिए टीम अलग-अलग शिफ्ट में कार्य करना शुरू कर दिया है. खबरो,विज्ञापनों ,पेड न्यूज आदि पर नजर रखी जायेगी. आवश्यकता पड़ने पर उसकी रिकॉर्डिंग कर वरीय अधिकारी को आवश्यक करवाई के लिए सूचित करेगी. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने इस मौके पर कहा कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप, फेसबुक पेज ,न्यूज़ पोर्टल,केबल टीवी,यूट्यूब चैनल पर नजर रखने के लिए एमसीएमसी कमिटी मुस्तैदी से कार्य करना प्रारंभ कर चुकी है. जिला एमसीएमसी कमिटी के पदेन सचिव जिला जनसंपर्क अधिकारी है. मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार,डीपीआरओ परिमल कुमार सहित मीडिया कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >