Madhubani News : बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस में विवाद, एक जख्मी

थाना क्षेत्र की विशनपुर मस्जिद के पास गुरुवार की शाम बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस में शामिल लोगों व नमाज पढ़ने आयें नमाजियों के बीच विवाद हो गया.

बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र की विशनपुर मस्जिद के पास गुरुवार की शाम बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस में शामिल लोगों व नमाज पढ़ने आयें नमाजियों के बीच विवाद हो गया. जिसमें नमाजी पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल विशनपुर निवासी मो. इब्राहीम बताया जा रहा हैं. गुरुवार को बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के लिये विसर्जन जुलूस निकाला गया, जहां विशनपुर मस्जिद के करीब रोक कर विसर्जन जुलूस में शामिल लोग थिरक रहे थे. इसी बीच नमाज पढ़ने आये मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में शामिल युवाओं से वाहन आगे लें जाने के लिये कहा, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनीं. इसी बीच जुलूस में शामिल लोगों और नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों में कहासुनी हो गयी. इस दौरान नमाजियों में शामिल लोगों में से एक मो. इब्राहिम गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना मिलते ही एसआआइ संतोष कुमार दल बल के साथ विशनपुर पहुंच जांच की. इसके कुछ देर बाद खुद एसएचओ पहुंचे और घायल को पुलिस वाहन से बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया. सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, बीडीओ महेश्वर पंडित और सदर डीएसपी-वन सह बेनीपट्टी के प्रभारी डीएसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच जांच की. घंटों तक अधिकारियों और स्थानीय लोगों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच वार्ता चली. वार्ता संपन्न होने के बाद नमाजियों की ओर से मो. लाल बाबू ने एक दर्जन स्थानीय लोगों के द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें मिन्की सिंह, अमित कुमार सहनी, प्रभास सिंह, अविनाश सिंह, मुकेश सिंह उर्फ छेदी, सतीश सिंह, अमन सिंह, कृष्णा कुमार ठाकुर, पिंटू सिंह, रितेश मंडल, अंकित सिंह, नीरज साह और कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. उधर, प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आयी और स्थिति को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी प्रभास सिंह, अविनाश सिंह, सतीश सिंह और कृष्णा कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों की माने तो गाड़ी खराब होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाया. बाद में धक्का मारकर वाहन नदी के पास ले जाया गया. बेनीपट्टी थानाध्यक्ष ने कहा कि स्थिति सामान्य है. पुलिस टीम कैंप कर नजर बनाये हुए है. चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >