मधुबनी: पीएमश्री धारावती प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रबंध समिति गठित, संजय राय बने अध्यक्ष

पीएमश्री धारावती प्लस टू उच्च विद्यालय, लखनौर में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया. विधायक प्रतिनिधि संजय राय को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया.

Madhubani News: प्रखंड के पीएमश्री धारावती प्लस टू उच्च विद्यालय, लखनौर में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया. क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा के मनोनीत प्रतिनिधि संजय राय को समिति की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना गया.

पहली बैठक में हुआ अध्यक्ष का चयन

बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अली ने की. इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय राय, शिक्षा प्रेमी सदस्य हेमंत झा, अनुसूचित जाति महिला सदस्य किरण कुमारी, विद्यालय के भूमिदाता परिवार के सदस्य विजय कुमार झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण कुमार सुमन, शिक्षक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद तथा पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. सुनील कुमार को पाग-दोपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया.

विद्यालय के विकास को मिलेगी प्राथमिकता

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे. उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और विद्यालय आने-जाने में समय की पाबंदी का पालन करने का आह्वान किया.

उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से विद्यालय की शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >