Madhubani : 152 एससी एसटी टोले में 26 अप्रैल से विकास शिविर

प्रखंड क्षेत्र के 152 से अधिक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर 26 अप्रैल से लगाये जाएंगे.

Madhubani : बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र के 152 से अधिक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर 26 अप्रैल से लगाये जाएंगे. सरकार की 22 से अधिक योजनाओं का लाभ मौके पर लाभार्थी को दिलाया जाएगा. बीडीओ बसंत कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में लगने वाले विशेष शिविर को लेकर माइक्रो प्लान जारी किया है. शनिवार एवं बुधवार को विशेष शिविर लगाये जाएंगे. शिविर को लेकर प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में लगाया गया है. बीडीओ ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य एससी एसटी समुदाय की सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है. शिविर में सभी संबंधित विभाग के पंचायत स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. ताकि लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध हो सके. शिविर संचालन के लिए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >