मधुबनी. पंडौल प्रखंड की श्रीपुर हाटी पंचायत के नवहथ निवासी प्रसिद्ध धर्माचार्य पं. शिवकांत झा का निधन बीते शनिवार को पटना में हो गया. उनका अंतिम संस्कार रविवार को पैतृक गांव नवहथ में किया गया. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये. उनके पुत्र पंडित शंभु नाथ प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं. धर्म-कर्म के माध्यम से लोगों को सदैव समाज को जागृत करने वाले पं. शिवकांत झा के निधन से इलाके में शोक की लहर है. देश के प्रसिद्ध फेस रीडर व ज्योतिषाचार्य पं. शंभूनाथ झा के पिता पं. शिवकांत झा के निधन पर निवर्तमान विधायक समीर कुमार महासेठ, बौअन मिश्र, भवेश मिश्र, नरेंद्र मिश्र संजय कुमार मिश्र, बैधनाथ साह, कैलाश साह, पवन यादव, मोहन झा, ललित मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
