Madhubani News : कांशी राम का मनाया गया स्मृति दिवस

बहुजन चेतना मंच व भीम आर्मी, मधुबनी के तत्वावधान में बहुजन नायक कांशी राम का स्मृति दिवस गुरुवार को डॉ भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय भवन में मनाया गया.

मधुबनी. बहुजन चेतना मंच व भीम आर्मी, मधुबनी के तत्वावधान में बहुजन नायक कांशी राम का स्मृति दिवस गुरुवार को डॉ भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय भवन में मनाया गया. पूर्व मुखिया सह जिला प्रधान महासचिव अजित पासवान की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर मनाया. संबोधन में अजित पासवान ने कहा कि कांशी राम कहा करते थे कि अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पागलपन की हदों को पार करके उस उद्देश्य की प्राप्ति करो. भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आलोक देवराज ने कहा कि कांशी राम बहुजन समाज को जागृति करने के लिए वोट हमारा कट जाता है. वोट हमारा बिना डाले रह जाता है. बहुजन नेत्री ललिता कुमारी ने कहा कि वह हमेशा कहा करते थे कि दुश्मन की चौथी पीढ़ी राजनीति में आ गयी है, लेकिन हमारा बहुजन समाज की पहली पीढ़ी का राजनीति में प्रवेश हो चुका है. मौके पर बहुजन संरक्षक सत्य नारायण यादव, बिनोद क्रांति सदा, रामानंद पासवान, राजीव रंजन पासवान, गोपाल यादव, प्रह्लाद पासवान, शोभित पासवान, विजय कुमार ठाकुर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >