Madhubani News : चार बजे से पहले एमडीएम की दैनिक रिपोर्ट इ - शिक्षा कोष पर करना होगा

मध्याह्न भोजन योजना की दैनिक रिपोर्ट इ - शिक्षा कोष पोर्टल पर देर से अपलोड करने वाले प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर अब सख्त कार्रवाई की जायेगी.

मधुबनी. मध्याह्न भोजन योजना की दैनिक रिपोर्ट इ – शिक्षा कोष पोर्टल पर देर से अपलोड करने वाले प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर अब सख्त कार्रवाई की जायेगी. निदेशालय से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जो विद्यालय प्रतिदिन शाम 4 बजे के बाद रिपोर्ट दर्ज देंगे, उन्हें उस दिन के परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा. वीसी के माध्यम से हुई समीक्षा में यह पाया गया कि कई जिले के कुछ विद्यालय विभिन्न कारणों से मध्याह्न भोजन योजना की रिपोर्ट शाम 4 बजे तक ई-शिक्षाकोष पर दर्ज नहीं करते हैं. पूर्व में ही यह निर्देश दिया जा चुका है कि प्रतिदिन कार्य दिवस पर अपराह्न 4 बजे तक सभी विद्यालयों को मध्याह्न भोजन योजना का प्रतिवेदन ई-शिक्षाकोष पर उपलब्ध कराना अनिवार्य है. कुछ विद्यालय शाम 4 बजे से लेकर रात 12 बजे तक और कुछ प्रधानाध्यापक तो रात 12 बजे के बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं. बताया गया है कि रात 12 बजे के बाद उपलब्ध कराये गये आंकड़े भारत सरकार द्वारा निरस्त कर दिया जाता है. जारी निर्देश के अनुसार जो विद्यालय शाम 4 बजे के बाद डाटा दर्ज करेंगे उन्हें उस दिन के परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा. यदि किसी स्थिति में इसका भुगतान किया जाता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, समन्वयक, लेखापाल और संबंधित प्रखंड के प्रखंड साधन सेवी की होगी. निर्देश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी प्रधानाध्यापक को तकनीकी कारणों से मध्याह्न भोजन का आंकड़ा दर्ज करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तो इसकी सूचना उन्हें तुरंत जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा. ऐसा करने पर निदेशालय स्तर पर संबंधित समस्या का समाधान किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >