बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

लौकही थाना क्षेत्र के धबही गांव के समीप एनएच 104 पर गुरुवार की देर शाम बाइक की ठोकर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी.

फुलपरास. लौकही थाना क्षेत्र के धबही गांव के समीप एनएच 104 पर गुरुवार की देर शाम बाइक की ठोकर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी जिवछ साह 60 वर्ष के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार साइकिल सवार देर शाम अपने घर लक्ष्मीपुर जा रहा था. इसी दौरान लक्ष्मीपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में ठोकर मारकर फरार हो गया. सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई. जानकारी मिलते ही लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर मृतक के परिजनों को मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हाल बुरा हो रहा. थानाध्यक्ष ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >