Madhubani News : साइबर व आइटी मीडिया सेल सभी पोस्ट पर रखेगी नजर

अरेर थाना परिसर में थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव की अध्यक्षता में दुर्गा पूजनोत्सव के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुईं.

बेनीपट्टी. अरेर थाना परिसर में थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव की अध्यक्षता में दुर्गा पूजनोत्सव के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुईं. जिसमें शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा मनाने, लाइसेंस निश्चित रूप से लेने, डीजे का प्रयोग नहीं करने, आर्केस्ट्रा के आयोजन पर पूर्णतः प्रतिबंध रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. एसएचओ ने कहा कि क्षेत्र के 18 स्थानों पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर धूमधाम के साथ दुर्गापूजा का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है. जिसमें हनुमान चौक, धकजरी, चतरा, अरेर, विशनपुर, कपसिया, ढंगा, नरही, जटियाही, रामनगर, नगवास, करही में प्रतिमा निर्माण करा पूजा अर्चना की जाती है. वहीं जरैल, भदुली, नागदह सहित अन्य स्थानों पर प्रतिमा स्थापित हैं. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. पूजा को लेकर लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. उपद्रव फैलाने व शांति व्यवस्था बिगाड़ने के फिराक में कुछ लोग रहते हैं, ऐसे लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. साइबर सेल एवं आईटी मीडिया सेल तत्परता से सभी पोस्ट पर नजर बनाये हुए है. किसी भी प्रकार की गतिविधि देखें जाने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें. भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट को फॉरवर्ड करने से बचना है और इसकी जानकारी प्रशासन को देनी है. एसएचओ ने कहा कि डीजे प्रयोग और आर्केस्ट्रा आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा. अगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहीं डीजे का प्रयोग होते हुए दिखा या आर्केस्ट्रा के आयोजन की सूचना मिली, तो कार्रवाई निश्चित होंगी. मौके पर राम संजीवन यादव व अवधेश साफी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >