बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े युवक को मारी गोली

जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी-खजौली मुख्य सड़क खिरखिरिया टोल खेल मैदान के समीप मंगलवार को अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने एक बाइक सवार को गोली मार दी.

जयनगर . जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी-खजौली मुख्य सड़क खिरखिरिया टोल खेल मैदान के समीप मंगलवार को अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने एक बाइक सवार को गोली मार दी. जिससे वह जख्मी हो गया. जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने युवक की हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के गिधवास खाजेडीह गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चला रही है. थानाध्यक्ष अनूप कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास में दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाला. थानाध्यक्ष ने कहा कि एक बाइक पर तीन नकाबपोश अपराधी बैठा था. उन्होंने कहा कि घायल युवक अपने अन्य साथियों के साथ मधुबनी जा रहा था. लेकिन मुख्य सड़क के बदले खजौली सड़क मार्ग से जा रहा था. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. बाइक सवार दो अन्य युवक एक जयनगर थाना क्षेत्र के सहुरिया एवं दूसरा नेपाल माड़र का बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >