Madhubani News : गैस एजेंसी के गोदाम में लूटपाट, अपराधियों ने लूटे 87 हजार

थाना क्षेत्र की श्रीपुर हाटी मध्य पंचायत के हाटी गांव स्थित जय माता दी गैस एजेंसी के गोदाम में शुक्रवार करीब 5: 15 बजे करीब आधा दर्जन हथियार लैस अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बना कर लूटपाट की.

सकरी. थाना क्षेत्र की श्रीपुर हाटी मध्य पंचायत के हाटी गांव स्थित जय माता दी गैस एजेंसी के गोदाम में शुक्रवार करीब 5: 15 बजे करीब आधा दर्जन हथियार लैस अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बना कर लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने कुछ ग्राहकों को भी हथियार की नोंक पर ले लिया. इसके बाद गोदाम पर मौजूद कैशियर से नकद 87 हजार रुपये लूट लिये. अपराधियों ने गोदाम पर लगे सीसीटीवी के डीपीआर भी लेकर भाग गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जय माता दी गैस एजेंसी के मालिक मुखिया अरुण कुमार राउत ने बताया कि गोदाम पर हथियार लैस अपराधी गैस एजेंसी के अंदर आये. इसके बाद गेट को बंद कर दिया. अंदर दो कर्मी व ग्राहक सहित चार लोग उपस्थित थे. जिससे मारपीट कर हथियार दिखाकर सीसीटीवी कैमरा के डीपीआर सेट, 5 मोबाइल, ग्राहक के पास से करीब एक हजार रुपये, गैस एजेंसी के 87 हजार रुपये लूट लिये. घटना के जानकारी मिलते ही पंडौल थानाध्यक्ष रमण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिजीत कुमार , वीरबल साह, इंद्र जीत राउत सहित अन्य सशस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >