मधुबनी: नीट पेपर लीक के विरोध में भाकपा का प्रतिरोध मार्च, गृह व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने नीट पेपर लीक और छात्र-युवाओं पर कार्रवाई के विरोध में मधुबनी में प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह और शिक्षा मंत्री के पुतले फूंके और इस्तीफे की मांग की।

Madhubani News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद की ओर से नीट पेपर लीक मामले, छात्र-युवाओं के आंदोलन पर कार्रवाई तथा जंतर-मंतर पर कथित लाठीचार्ज और अन्य कार्रवाई के विरोध में बुधवार को प्रतिरोध मार्च निकाला गया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के सामने केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की.

शहर में निकाला गया प्रतिरोध मार्च

टाउन क्लब मैदान से शुरू हुआ प्रतिरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचा. वहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया.

यह भी पढ़ें: चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर सुरक्षा की मांग उठाई

नुक्कड़ सभा में केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

समाहरणालय के सामने प्रतिरोध मार्च नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में शिक्षा का बाजारीकरण हो रहा है तथा छात्र-युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.

चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मंत्री मिथिलेश झा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजश्री किरण, राज्य परिषद सदस्य उपेंद्र सिंह, रामनारायण बनरैत, मनोज मिश्र, राकेश कुमार पांडेय, रामनारायण यादव, आनंद कुमार झा, सूर्यनारायण महतो, मदन मिश्र, अशेश्वर यादव, मोतीलाल शर्मा, मो. साबिर, बलराम यादव, अजय वर्मा, संतोष कुमार झा और अनिल कुमार सिंह ने किया.

भाकपा जिला परिषद ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की घोषणा की. कार्यक्रम में राजेंद्र मिश्रा, धीरज पासवान, मो. कलाम, सत्यनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >