Madhubani News : खराब ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलने पर भड़के उपभोक्ता, जाम की सड़क

कलुआही मार्ग पर अरघावा में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम की.

बासोपट्टी. कलुआही मार्ग पर अरघावा में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम की. इस दौरान उपभोक्ता अधिकारियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. वहीं, टायर जलाकर उच्च अधिकारी को बुलाने की मांग पर डटे रहे. तकरीबन पांच घंटा तक मुख्य सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित हो गया. सड़क के दोनो ओर सैकड़ों की संख्या में छोटी बड़ी गाड़ियों की कतार लग गई. लोग जाम से तिलमिलाते रहे. पैदल चल रहे राहगीर भी जाम से निकलने के लिए मशक्कत करते दिखे. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ सड़क जाम स्थल पर पहुंचे. लोगों को भी समझाया. लेकिन आक्रोशित विभागीय अधिकारी के खिलाफ सड़क पर उतरे रहे. ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली बाधित है. बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल, इनवर्टर चार्ज करने में काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है. खासकर भीषण गर्मी के बीच विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने स्थानीय अधिकारी पर आरोप लगाया कि कई बार विद्युत संबंधित समस्या दूर करने की शिकायत की गई. लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. राजद के पूर्व विधायक सीताराम यादव भी सड़क जाम स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों की विद्युत समस्याओं से अवगत हुए. पूर्व विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों को अविलंब नए ट्रांसफार्मर लग जाने का भरोसा दिलाया. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता ओमप्रकाश अकेला ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि समस्या को काफी गंभीरता से लेते हुए नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है. जल्द ही विद्युत सुविधा चालू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >