मधुबनी. कांग्रेस कार्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नव नियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुबोध मंडल का पद ग्रहण सह सम्मान कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने उन्हें आगे के संघर्ष में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया. साथ ही सभी कार्यकर्ताओं अपने प्रति प्रेम, स्नेह, और आशीर्वाद रखने के लिए आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रेम चंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सुबोध मंडल पार्टी के कार्यक्रम और विचारधारा को पूर्व अध्यक्ष के सहयोग से उनके द्वारा किए गए कार्य को अनवरत आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जिस सोच के साथ सुबोध मंडल को अध्यक्ष नियुक्त किया. उसमें वो सभी समाज को आगे लाकर पार्टी को नयी गति प्रदान करेंगे. पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक ने नए अध्यक्ष को पूरी ऊर्जा से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की शुभकामनाएं दी. वहीं वरिष्ठ नेता कृष्णकांत झा गुड्डू ने कहा कि युवाओं की पूरी टीम उत्साहित है. वहीं, किशोर कुमार झा ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष सुबोध मंडल को पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. जिस जिला का बिहार के राजनीति में लंबे समय तक बहुत बड़ी भूमिका रही है, उस जिला का अध्यक्ष इन्हें बनाया गया है. यह निश्चय ही गौरव की बात है. कार्यक्रम का संचालन टेकनाथ पाठक ने किया. नवनियुक्त अध्यक्ष सुबोध मंडल ने अभिनंदन समारोह में आए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे सभी पंचायतों और बूथों पर पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी के विचारों को फैलाने का आह्वान किया. मौके पर पूर्व विधायक भावना झा, नलिनी रंजन झा, किशोर कुमार झा, राम एकवाल पासवान, राशिद फाकरी, मो सब्बीर, शाहिद हुसैन, मीणा देवी कुशवाहा, सुरेन्द्र महतो सहित दर्जनों नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
