Madhubani News : दो दिवसीय जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

विश्व टेबल टेनिस दिवस के अवसर पर मधुबनी जिला टेबल टेनिस संघ (एमडीटीटीए) की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया.

मधुबनी. विश्व टेबल टेनिस दिवस के अवसर पर मधुबनी जिला टेबल टेनिस संघ (एमडीटीटीए) की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया. स्पर्धा के अंतिम दिन वाटसन स्कूल के मंदीप और पोल स्टार की वैष्णवी चैंपियन बनीं. यह जानकारी जिला सचिव संतोष झा ने दी. सेमीफाइनल मैच में माउंट कार्मेल के कृष्णा ने डीएवी स्कूल, दरभंगा के आदित्य को हराया. जबकि वैष्णवी (पोल स्टार) ने सृष्टि को हराया. बालकों के फाइनल मैच में मंदीप ने बेहद रोमांचक मुकाबले में कृष्णा को हराया. फाइनल मैच में तीनों सेट खेले गए. मंदीप ने कृष्ण को 2-1 से हराया, जबकि बालिकाओं के फाइनल मैच में वैष्णवी ने मानसी को हराया. होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार सृष्टि और आदित्य को दिया गया. उन्होंने मनदीप और मानसी की जोड़ी को रोचक मुकाबले में हराया. विजेताओं को विधायक समीर महासेठ और समाजसेवी, एमडीटीटीए अध्यक्ष विजेता देवी ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर सुनील ठाकुर, शक्ति, सिद्धार्थ, केशव, आयुष, शौर्य, खुशी, अंकित, आलोक, नैतिक, सुनाम, नीरज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >