पिलखबार में मुख्यमंत्री के लिए तैयार हुआ VIP शौचालय, बोरिंग कर 24 नलों से पहुंचाया गया पानी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिलखबार दौरे के लिए प्रशासन ने खास तैयारी की. कार्यक्रम स्थल पर VIP शौचालय और 24 नलों से पेयजल की व्यवस्था की गई. चार दिनों के कड़े निर्माण कार्य के बाद ये सुविधाएं तैयार हुईं.

CM Samrat Choudhary Visit को लेकर मधुबनी के पिलखबार में तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को राजनगर के ऐतिहासिक राज परिसर में पहुंचे, जहां उन्होंने मां कामाख्या की पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे पिलखबार गांव में निजी कार्यक्रम में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों के साथ-साथ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से भी विशेष इंतजाम किये गये. कार्यक्रम स्थल पर VIP शौचालय तैयार कराने के साथ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए बोरिंग कराकर पाइपलाइन बिछायी गयी और करीब दो दर्जन नल लगाये गये.

चार दिनों तक चलता रहा निर्माण कार्य

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता सत्यप्रकाश कुमार के अनुसार, लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय निर्माण के साथ पेयजल की व्यवस्था की गयी. इसके लिए कनीय अभियंता के नेतृत्व में मिस्त्रियों की टीम करीब चार दिनों तक काम में जुटी रही.

VIP शौचालय को तैयार करने के दौरान सामान्य सुविधाओं के अलावा बेहतर व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया. इसमें English कमोड, झरना और नल लगाया गया. कार्यक्रम स्थल पर पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए पानी का टैंकर भी रखा गया.

बोरिंग से पाइपलाइन तक की गयी व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल पर पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए बोरिंग करायी गयी. इसके बाद पाइपलाइन के माध्यम से करीब दो दर्जन नलों को जोड़ा गया. इससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी और अन्य जरूरी उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया.

पिलखबार में मुख्यमंत्री के निजी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पहले से ही सक्रिय था. इससे पहले राजनगर राज परिसर और पिलखबार तक सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का अधिकारियों ने जायजा लिया था. डीएम आनंद शर्मा, एसएसपी योगेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया था.

राजनगर दौरे के बाद पिलखबार पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को राजनगर के ऐतिहासिक राज परिसर पहुंचे. यहां उन्होंने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की और परिसर के अन्य हिस्सों का भी जायजा लिया. इसके बाद वे एसएसबी कैंप में कुछ समय रुकने के बाद पिलखबार के लिए रवाना हुए.

पिलखबार में मुख्यमंत्री स्थानीय निवासी शिवनाथ झा के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री के राजनगर दौरे को लेकर क्षेत्र में विकास की उम्मीदें भी जुड़ी हुई हैं. स्थानीय विधायक सुजीत पासवान ने राज परिसर के विकास के साथ कृषि कॉलेज और पावर ग्रिड जैसी परियोजनाओं को लेकर भी उम्मीद जतायी थी.

कार्यक्रम स्थल पर सुविधाओं का रखा गया ध्यान

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया गया. विभागीय कर्मियों और मिस्त्रियों ने कार्यक्रम से पहले ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया था.

इस पूरी तैयारी में खास तौर पर पेयजल की उपलब्धता को लेकर की गयी व्यवस्था महत्वपूर्ण रही. बोरिंग, पाइपलाइन, दो दर्जन नल और पानी के टैंकर के साथ VIP शौचालय तैयार किया गया, ताकि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें.

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजनगर में की मां कामाख्या की पूजा, पिलखवार के निजी कार्यक्रम में पहुंचे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >