कामेश्वर हाई स्कूल में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ

पंडौल प्रखंड के कामेश्वर हाई स्कूल का अब सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में शुभारंभ हुआ है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से इसका लोकार्पण किया. यह पहल ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Madhubani News: पंडौल प्रखंड स्थित कामेश्वर हाई स्कूल को विकसित कर सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में शुरू किया गया. नए शैक्षणिक सत्र के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय का लोकार्पण किया. कार्यक्रम में मधुबनी विधानसभा के विधायक माधव आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने स्वागत-गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की. प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विधायक माधव आनंद का स्वागत किया.

शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक माधव आनंद ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक और ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

विद्यार्थियों के लिए बनेगा प्रेरणा केंद्र

विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आदर्श विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और विकसित, आत्मनिर्भर तथा समृद्ध बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra nath jha

पिछले 20 वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं. देश के कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों में काम करने के कारण राजनीतिक घटनाक्रमों और राजनीतिक दलों की खबरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषण और पैनी रिपोर्टिंग में इन्हें महारथ हासिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >