Madhubani News : मिथिलांचल से मुख्यमंत्री का रहा है विशेष लगाव : संजय झा

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री का मिथिलांचल से विशेष लगाव रहा है.

मधुबनी. खुटौना के सिरसिया परसाही गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री का मिथिलांचल से विशेष लगाव रहा है. मिथिलांचल के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले का काया पलट कर दिया है. पश्चिमी कोसी नहर का सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण से यहां के किसानों खेत की सिचाई के लिए पानी की समस्या का समाधान हो गया है. मुख्यमंत्री ने सामाजिक पेंशन को बढ़ा कर 1100 रुपये कर दिया है. इससे बुजुर्गों को काफी लाभ मिला है. मुख्यमंत्री ने घर-घर बिजली देने के बाद प्रत्येक परिवार को 125 यूनिट फ्री बिजली दिया है. इससे बिहार के करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है. महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री कृत संकल्पित हैं. राज्य के दो करोड़ 70 लाख परिवार के महिलाओं को 10 हजार पहले किस्त के रुप में व्यवसाय करने के लिए दिया जा रहा है. शुक्रवार को 75 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि का हस्तांतरण भी हो गया है.अच्छा व्यवसाय करने वाली महिलाओं को यह राशि बढ़ाकर दो लाख रुपये तक दिया जाएगा. श्री झा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मधुबनी के 10 विधानसभा सीट में से 8 सीट एनडीए को प्राप्त हुआ था. दो विपक्षी दल को मिला था. यह क्षेत्र लौकहा विधानसभा में आता है जो पिछली बार राजद के खाते में गई थी. इस बार चुनाव में यहां की जनता एनडीए के प्रत्याशी को विजयी बनाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल में मिथिलांचल के हर जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था व्यवस्था सहित विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >