Madhubani News : सीजेएम ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने शनिवार को मधुबनी स्थित मंडल कारा का निरीक्षण किया.

मधुबनी.

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने शनिवार को मधुबनी स्थित मंडल कारा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा परिसर की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधा, बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था व मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जायजा लिया. सीजेएम ने जेल अधीक्षक को कैदियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

उन्होंने चिकित्सा सुविधा को और अधिक सुदृढ़ करने, पुस्तकालय व पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने व कैदियों के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को गति देने पर बल दिया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड, किशोर वार्ड सहित सभी वार्डो को साफ रखने का निर्देश दिया. वहीं, वार्ड में बंदियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं. साथ ही मंडल कारा परिसर में बन रहे भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने संवेदक को तय समय सीमा के अंदर भवन निर्माण का काम पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर रामविलास दास, न्यायालय कर्मी विकास कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >