Madhubani News : सिविल सर्जन ने सीएचसी का किया निरीक्षण, दिये दिशा - निर्देश

सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार शनिवार की देर शाम सीएचसी का औचक निरीक्षण किया.

खजौली. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार शनिवार की देर शाम सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. उन्होंने स्थापना लिपिक, एनआरएचएम कर्मी, बीएचएम, बीसीएम, लेखापाल, बीएमइ की उपस्थित पंजी उपलब्ध नहीं रहने पर सभी का उपस्थित पंजी अपने कार्यालय में अवलोकन के लिए रखने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन ने अस्पताल में दो उपस्थिति पंजी बनाने का निर्देश दिया. कहा कि एक उपस्थिति पंजी में सभी नियमित चिकित्सा पदाधिकारी एवं संविदा चिकित्सक का उपस्थिति रजिस्टर बनाने एवं दूसरे उपस्थिति रजिस्टर पंजी में मुख्यालय रोस्टर ड्यूटी कार्यरत जीएनएम, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी, स्थापना लिपिक एवं एनएचआरएम कर्मियों के बनाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान आपातकालीन भवन, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, कोल्ड चेन, सीसीएच रूम, शल्य कक्ष, ओटी, स्थापना कार्यालय, एनएचआरएम कार्यालय, लैब, एक्सरे, मरीज पंजीयन काउंटर, दवा वितरण काउंटर, चिकित्सक ओपीडी रुम, 20 शैय्या वाले पिंकू वार्ड के अलावे अस्पताल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया. सीएस ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी चिकित्सा पदाधिकारी, जीएनएम, एएनएम एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों ससमय अस्पताल में उपस्थित नहीं होने पर उन कर्मियों पर अनुशासनिक करवाई करें. अस्पताल निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शत्रुघ्न कुमार, एएनएम रानी कुमारी सहित रात्रि ड्यूटी में सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >