Madhubani News : चेन स्नेचिंग मामले में एक अपराधी को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

नगर परिषद स्थित बाजार समिति में हटिया के दिन चेन स्नेचिंग की घटना से लोग परेशान हैं.

झंझारपुर. नगर परिषद स्थित बाजार समिति में हटिया के दिन चेन स्नेचिंग की घटना से लोग परेशान हैं. घटना के बाद बाजार समिति में सामान खरीदने के लिए पहुंचने वाले महिलाओं में भय का माहौल है. रविवार को बैटरी का कारोबार कर रहे वार्ड 12 निवासी राज कुमार साहू की सोने की चेन दो अपराधियों ने गले से निकाल लिया. हालांकि तुरंत ही उसको जानकारी लगी. जब तक दोनों अपराधी को पकड़ते, तब तक एक चेन लेकर भाग गया, लेकिन एक अपराधी को स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया गया. इसके बाद में पुलिस को सुपुर्द किया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष बिहारी आलम ने कहा कि अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >