खजौली. थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण करने का आरोप लगा पिता ने एफआइआर दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सुक्की निवासी रविशंकर कुमार के जीजा मुकेश कुमार पर अपहरण करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पिता के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है. लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
