झंझारपुर. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा छापेमारी की गई. जिसमें अवैध रूप से बिजली जला रहे तीन लोगों पर तुलापतगंज पॉवर हाउस के कनीय अभियंता परमानंद कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. तीनों उपभोक्ता अररिया संग्राम पासवान टोला निवासी राम प्रकाश पासवान, अनिल पासवान एवं राज कुमारी देवी हैं. इन तीनों लोग का कनेक्शन एक साल पूर्व ही बकाया रहने के कारण काट दिया गया था. यह लोग बगल के बिजली पोल से अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली की सप्लाई कर रहे थे. छापेमारी के लिए तुलपतगंज के कनीय अभियंता, मानव बल अशोक कुमार एवं दिनेश कुमार गुप्ता की टीम बनाई गई. इसके बाद अररिया संग्राम पासवान टोला में छोएमारी की गयी. थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
