पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

प्रखंड क्षेत्र के एनएच 527 बी स्थित ककरौल गांव में मंगलवार की अहले सुबह पिकअप वैन की ठोकर से धनुषी निवासी स्व. योगी सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार सिंह (40) की मौत हो गई.

रहिका. प्रखंड क्षेत्र के एनएच 527 बी स्थित ककरौल गांव में मंगलवार की अहले सुबह पिकअप वैन की ठोकर से धनुषी निवासी स्व. योगी सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार सिंह (40) की मौत हो गई. प्रवीण कुमार सिंह बाइक से अपने घर धनुषी से बाबा कपिलेश्वरनाथ की पूजा करने जा रहे थे. इसी क्रम में ककरौल चौक से पहले धर्मकांटा के समीप रहिका-दरभंगा मुख्य मार्ग पर दरभंगा की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को ओवरटेक करने के क्रम में उसकी चपेट में आकर दुर्घटना के शिकार हो गये. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रहिका पीएचसी लाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. प्रवीण कुमार सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >