मधुबनी: खुटौना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत

मधुबनी के ललमनियां थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक पिता और उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

Madhubani News: ललमनियां थाना क्षेत्र के मालिन और मनकापुर गांव के बीच देवी स्थान के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में युवक की मौके पर गई जान

जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय अनुज कुमार बाइक से ललमनियां की ओर से आ रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से मालिन गांव निवासी बिनोद पासवान अपनी पुत्री सुरभी कुमारी के साथ परीक्षा देकर घर लौट रहे थे. देवी स्थान के पास दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया और आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए.

अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया गया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), खुटौना पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने 19 वर्षीय अनुज कुमार को मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी स्व. नंद किशोर यादव के पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है.

पिता-पुत्री की हालत गंभीर

हादसे में घायल बिनोद पासवान और उनकी पुत्री सुरभी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही ललमनियां थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया.

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है. अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramesh kumar sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >