Bihar : मधुबनी में बाइक एजेंसी के अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या

Bihar : मधुबनी के राम चौक पर अपराधियों ने एक बाइक एजेंसी के अकाउंटेंट को गाली मार दी. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वारदात गुरुवार की देर रात हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar : मधुबनी. शहर के राम चौक पर गुरुवार की देर रात एक बाइक एजेंसी के अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सीने में गोली लगने के कारण अकाउंटेंट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवार गांव के धीरज कुमार साह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार धीरज कुमार साह शहर के एक बाइक शोरूम में अकाउंटेंट का काम करता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

घर के गेट पर मारी गोली

जानकारी के अनुसार धीरज कुमार साह राम चौक कंटाही मोहल्ला स्थित अश्विनी कुमार के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था. रोज की तरह वो रात करीब 8 बजे जैसे ही एजेंसी से किराए के घर के बाहर पहुंचे और मेन गेट खोलने की कोशिश कर रहे थे कि इसी दौरान अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज सुनकर मकान के अंदर से अविनाश कुमार एवं अन्य लोग बाहर आए तो युवक मेन दरवाजा के बाहर खून से लथपथ हालत में गिरे पड़े थे. वे लोग तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया.

Also Read: Sarhasa : बिहार के इस अनोखे मंदिर में ब्राह्मण नहीं होते पुरोहित, नाई कराते हैं पूजा

आधारकार्ड और मोबाइल से हुई मृतक की पहचान

सूचना पर नगर थाना के दारोगा लक्ष्मी कुमारी सदर अस्पताल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है. अकाउंटेंट को अस्पताल लेकर आए लोगों से पूछताछ की जा रही है. दारोगा ने मृतक के पाकेट से आधार कार्ड एवं एक मोबाइल बरामद किया है. आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान पंडित साह के पुत्र धीरज कुमार साह के रूप में हुई है. जानकारी नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने दी है. मामले की जांच की जा रही है. अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >