नये राशनकार्ड और नाम जोड़ने के आवेदनों पर तेजी, बेनीपट्टी में डीलरों को मिला सख्त निर्देश

बेनीपट्टी में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक में नए राशनकार्ड बनाने और नाम जोड़ने के लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया. 5460 के लक्ष्य के मुकाबले 6149 आवेदन मिले हैं, जिनमें से 1250 का KYC पूरा हो चुका है.

मधुबनी: मेघदूतम सभागार में बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रोहित रंजन झा की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में नये राशनकार्ड बनाने और पहले से जारी राशनकार्ड में वंचित पात्र लोगों के नाम जोड़ने से संबंधित आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

5,460 नये राशनकार्ड का लक्ष्य, 6,149 आवेदन मिले

एमओ रोहित रंजन झा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में करीब 5,460 नये राशनकार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसके तहत नये राशनकार्ड बनाने और पुराने कार्ड में पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए कुल 6,149 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से अब तक करीब 1,250 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. इन लाभुकों का KYC कार्य पूरा हो चुका है और विभाग की ओर से राशनकार्ड संख्या भी आवंटित कर दी गयी है.

शेष आवेदनों के निष्पादन में तेजी

एमओ ने कहा कि शेष आवेदनों का निष्पादन युद्धस्तर पर किया जा रहा है. कार्य में तेजी लाने के लिए सभी PDS विक्रेताओं की सक्रिय सहभागिता जरूरी है. इसके लिए प्राप्त आवेदनों की पंचायतवार सूची तैयार कर संबंधित डीलरों को उपलब्ध करा दी गयी है.

उन्होंने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि सूची के आधार पर अपने-अपने क्षेत्र के आवेदकों से तत्काल संपर्क करें और उनकी KYC प्रक्रिया पूरी करायें. इससे सभी पात्र आवेदकों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ जल्द मिल सकेगा.

स्वीकृत आवेदन वाले लाभुक जल्द करायें KYC

एमओ रोहित रंजन झा ने आम लोगों से भी अपील की कि जिन आवेदकों के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, उन्हें मोबाइल संदेश के माध्यम से इसकी जानकारी दी गयी है. ऐसे आवेदक जल्द से जल्द अपने नजदीकी डीलर से संपर्क कर KYC जरूर करा लें. KYC पूरा होने के बाद उन्हें राशनकार्ड संख्या आवंटित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जा सकेगी.

बैठक में PDS विक्रेता गंगा प्रसाद गुप्ता, महिमा कांत झा, हेम नारायण झा, भावना झा, विजय साह, दीपक कुमार झा मंटू, गंगाधर महतो, रमन साह, सुनीता देवी, सुचिन्द्र झा, उदय चंद्र झा, संजय महतो और कार्यपालक सहायक नवल किशोर पासवान सहित कई डीलर मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

निर्वाचन आयोग को चाहिए 50 मधुबनी पेंटिंग्स, स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को मिलेगी प्राथमिकता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >