मधुबनी: आरके कॉलेज के बी.एड. विभाग में इंडक्शन मीट आयोजित, नए छात्रों का हुआ स्वागत

मधुबनी स्थित आर.के. कॉलेज के बी.एड. विभाग ने सत्र 2026-2028 के नए छात्रों के लिए एक इंडक्शन मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मंडल ने छात्रों को सफलता के गुर सिखाए.

Rk College Induction: मधुबनी स्थित आर.के. कॉलेज के बी.एड. विभाग में सत्र 2026-2028 के नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन मीट कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया. स्वागत भाषण में डॉ. जावेद अहमद ने शिक्षा के महत्व और बी.एड. पाठ्यक्रम के व्यावसायिक पहलुओं पर प्रकाश डाला.

प्राचार्य ने दिया संदेश, कहा- शिक्षण के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी

प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मंडल ने नए छात्रों को अनुशासित, आत्मविश्वासी और लक्ष्य-केंद्रित बनने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि शिक्षण पेशे के प्रति सच्चा समर्पण ही सफलता की राह दिखाता है. वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. मृणाल कुमार झा ने बताया कि बी.एड. एक रोजगारपरक पाठ्यक्रम है और निरंतर कड़ी मेहनत से इसमें उज्ज्वल भविष्य की अपार संभावनाएं छिपी हैं.

अनुशासन और ड्रेस कोड के पालन पर दिया गया जोर

डॉ. रबींद्र कुमार सिंह एवं डॉ. शहजाद मंजर ने छात्रों को नियमित रूप से अनुशासन तथा ड्रेस कोड के पालन पर बल दिया. कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुनीता भारती ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रूबी कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. प्रमोद प्रकाश, डॉ. मनीष कुमार झा, डॉ. विजय शंकर, डॉ. पल्लवी कुमारी समेत कई शिक्षक और सत्र 2026-2028 के सभी नए छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: डिजिटल बिहार की ओर कदम, विधायक माधव आनंद ने की पंडौल में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raman kumar mishra

22 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. पॉजीटिव स्टोरी, चुनाव, बाढ़ और क्राइम सहित हर विधा की खबर लेखनी में निपुण हैं. जमीनी मुद्दों पर अपनी गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत उनकी "वर्दीबास रेल खंड" एवं "गढ़गांव का दर्द" जैसी गंभीर सीरीज कई दिनों तक प्रमुखता से प्रकाशित हो चुकी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >