Madhubani News : बीडीओ ने कार्तिक पूर्णिमा मेला के लिए स्थल का लिया जायजा

प्रखंड क्षेत्र स्थित पिपराघाट में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारी के लिए स्थानीय प्रशासन के संग कार्तिक पूर्णिमा मेला समिति सदस्यों की बैठक हुई.

बाबूबरही. प्रखंड क्षेत्र स्थित पिपराघाट में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारी के लिए स्थानीय प्रशासन के संग कार्तिक पूर्णिमा मेला समिति सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ संजय कुमार दास ने की. बैठक में पदाधिकारी को समिति सदस्यों ने मेले की आध्यात्मिक महत्व बताया. कहा कि यहां लगभग सात दशक से अधिक समय से कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालु पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते हैं. बैठक में पेयजल, शौचालय, एसडीआरएफ टीम की तैनाती, सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा, वॉकी-टॉकी, चिन्हित 25 सेक्टर में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती का प्रस्ताव पारित किया गया. इसके अतिरिक्त स्काउट एंड गाइड की सेवा लेने, मेडिकल शिविर, चेंजिंग रूम, अलाव की व्यवस्था, अग्निशमन, एंबुलेंस सादे लिवास में खुफिया तंत्र की तैनाती की व्यवस्था पर भी विचार की गयी. अधिकारियों ने त्रिवेणी संगम एवं मेला स्थल का जायजा लेते हुये संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया. बताया गया कि मेले का शुभारंभ 4 नवंबर को होगा, जबकि 5 नवंबर को लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे. समिति सदस्यों ने कहा कि छह नवंबर को मेला के संग दीपोत्सव का आयोजन होगा. आठ नवंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेला का समापन किया जाएगा. बैठक में सीओ लीलावती कुमारी, थानाध्यक्ष राहुल कुमार, मुखिया नंदकुमार यादव, जिप सदस्य जयकिशोर यादव, जहांगीर अली, जीवछ साहु, सुनील मंडल, राजाराम मंडल, मनोज यादव, मिथिलेश यादव, देवेंद्र यादव, पंचम ठाकुर, गोविंद मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >