Madhubani News : 24 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से एनएच पर आम आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

प्रधानमंत्री के 24 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को लेकर शनिवार को बीडीओ अभिलाषा पाठक ने पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की.

झंझारपुर. प्रधानमंत्री के 24 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को लेकर शनिवार को बीडीओ अभिलाषा पाठक ने पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की. बैठक में कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी. बीडीओ ने बताया कि तीन पंचायत पर एक बस उपलब्ध कराई जाएगी. यह सभी व्यवस्था पंचायती राज विभाग से किया जा रहा है. जनप्रतिनिधियों के लिए बस में बिस्किट, पानी और भोजन की व्यवस्था रहेगी. सुबह 8:45 तक पर तक सभी जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री के सभा स्थल में अपना आसन ग्रहण कर लेना है. बीडीओ ने कहा कि सुबह 7:00 बजे से एनएच 27 पर आम आवागमन बंद कर दिया जाएगा. सिर्फ पासधारी वाहन ही सभा स्थल से दूर पार्किंग जोन तक पहुंचेंगे. सभा स्थल से डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर पार्किंग जोन बनाया गया है. जहां से सभी को पैदल ही सभा स्थल पर जाना होगा. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सभा स्थल में प्रवेश के लिए परिचय पत्र न दिए जाने पर कर आपत्ति दर्ज किया. परसा पंचायत के मुखिया शत्रुघन प्रसाद सिंह, पिपरौलिया पंचायत के मुखिया रविंद्र ठाकुर व कई अन्य ने बीडीओ पर कार्यक्रम में पहुंचने के लिए परिचय पत्र निर्गत करने की मांग की. इनका कहना था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा के स्तर को देखते हुए उन्हें परिचय पत्र दिया जाना आवश्यक है. ताकि वे अपने पंचायत के लोगों के साथ मौजूद रह सके. बीडीओ ने कहा कि परिचय पत्र देने की बात पहले कही गई थी,पुनः वह रद्द कर दी गई है. आपकी बात से बरिय पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा. बैठक में प्रखण्ड प्रमुख नीतू कुमारी, मुखिया पूजा मिश्रा, शत्रुघन सिंह, रविन्द्र ठाकुर, पंसस नीलेश कुमार सोना सहित सरपंच, सरपंच के पंच, वार्ड सदस्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >