Madhubani News : पुलिस ने कट्टा व दो चाकू के साथ दो युवकों को पकड़ा

लोहिया चौक पर शुक्रवार की रात रात्रि गश्ती पुलिस ने दो युवकों को एक देसी कट्टा व दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया है.

फुलपरास. लोहिया चौक पर शुक्रवार की रात रात्रि गश्ती पुलिस ने दो युवकों को एक देसी कट्टा व दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ सुधीर कुमार ने शनिवार को थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस गश्ती दल लोहिया चौक पर गश्ती पर थे. करीब एक से डेढ़ बजे रात्रि में एक बाइक पर दो युवक जो सुपौल जिला के मरोना थाना क्षेत्र निवासी भरत भूषण शर्मा व एक नाबालिग लड़का को संदिग्ध होने पर जांच की. उसके पास से एक देसी कट्टा, दो चाकू एवं दो मोबाइल बरामद हुई. तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर थाना पर लाया गया. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर एक युवक को झंझारपुर जेल और एक नाबालिग को जुबैलनल कोर्ट मधुबनी भेज दिया. उन्होंने बताया कि हथियार के साथ पकड़ा गया युवक किसी घटना का अंजाम देने का प्रयास कर रहा था. डीएसपी ने बताया कि इन युवकों के बारे में आपराधिक जानकारी के लिए अन्य सभी थाना से संपर्क किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >