Madhubani : आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, मतदान के लिए किया प्रेरित

शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों प्रेरित किया. साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली.

मतदाता जागरूकता से जुड़े नारे लगाकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील लोगों को मतदान के महत्व से करायी अवगत मधुबनी . आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बेनीपट्टी प्रखंड की परकौली, धकजरी पंचायत में सेक्टर-3 के महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी के नेतृत्व में रंगोली बनाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों प्रेरित किया. साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली. रैली में सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता से जुड़े नारे लगाते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. इस दौरान शपथ एवं स्जलोगन के जरिये लोगों को जागरूक की. जागरूकता रैली आंगनबाड़ी केंद्र परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पंचायत भवन तक पहुंची. जहां लोगों को मतदान का महत्व बताया गया. महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची ताकत जनता के मत में निहित है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. इस अवसर पर पर्यवेक्षिका सहित कई आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं. उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे. महिलाओं और युवाओं को भी मतदान के प्रति आगे आने के लिए प्रेरित किया गया. रैली के दौरान “मतदान हमारा अधिकार है “, “पहले मतदान, फिर जलपान “, “लोकतंत्र का मान, मतदान से पहचान ” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >