Madhubani News : आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

सभी प्रखंडों की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषण अभियान के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

मधुबनी. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर स्वीप गतिविधि के तहत जिले के सभी प्रखंडों की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषण अभियान के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान सेविकाएं अपने-अपने पोषक क्षेत्र के ग्रामीण और महादलित टोलों में मतदाता जागरूकता रैलियों को निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया. सेविकाओं ने रैलियों में पोस्टर, बैनर के साथ नारा लगाती दिखी. जिसमें पहले करो मतदान, फिर जलपान, जन-जन का ये नारा है, मतदान अधिकार हमारा है, बूढ़े हों या जवान सभी करें मतदान आदि नारे लगाती दिखी. इन रैलियों में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के साथ उनके पोषक क्षेत्र की महिलाओं ने भी भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >