फुलपरास. थाना क्षेत्र की बहुअरबा गांव में ग्राइंडर मशीन से पैर कटने से मौत होने के मामले में मृतक का भाई कौशल कुमार ने गांव के परशुराम यादव सहित 5 लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया है. प्राथमिकी में कहा है कि भाई को षड्यंत्र रचकर पैर काट कर हत्या कर दी गयी है. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
