Madhubani : व्यवहार न्यायालय का सभी न्यायिक काम काज होगा पेपरलेस

सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं, मुंशी एवं आम लों को ई -फाइलिंग के लिए प्रेरित किया जाए.

Madhubani : झंझारपुर . जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी के निर्देशानुसार मंगलवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अनिल कुमार राम के प्रकोष्ठ में कंप्यूटर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बालेंद्र शुक्ला, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ नयन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय विजय कुमार मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मो. शारिक रहमान मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता करते हुए कंप्यूटर कमिटी के अध्यक्ष सह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अनिल कुमार राम ने व्यवहार न्यायालय के ऑल इन वन सिस्टम एवं ओल्ड एंड न्यू सीआइएस कनेक्शन और ई – फाइलिंग सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में मौजूद न्यायिक अधिकारियों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं, मुंशी एवं आम लों को ई -फाइलिंग के लिए प्रेरित किया जाए. साथ ही सभी न्यायिक कर्मियों को संवेदनशील किया जाए. जिससे आने वाले दिनों में व्यवहार न्यायालय झंझारपुर को पेपरलेस बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >