Madhubani News : शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, भयमुक्त संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गयी है.

मधुबनी. बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, भयमुक्त संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गयी है. अभी तक 27 शस्त्रधारियों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गयी है. शेष शस्त्रधारकों को संबंधित थानों में अपना-अपना हथियार जमा करने का निर्देश दिया गया है. अभी तक जिले में 22 अवैध आग्नेयास्त्र जब्त किया गया है. जिसमें 31 कारतूस एवं 2 अन्य हथियार शामिल है. जिले में अभी तक 17853 लोगों को बंधपत्र निर्गत किया गया है. शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव के लिए सीसीए के तहत भी कार्रवाई की गई है. बुधवार को जिला पुलिस द्वारा चलाये गए विशेष अभियान में 20 वारंट 62 सम्मन एवं 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >