Madhubani News : नियमित टीकाकरण में कम आच्छादन वाले एसएचसी पर होगी कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण की अध्यक्षता में बीडब्लूआर की बैठक हुई.

खजौली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण की अध्यक्षता में बीडब्लूआर की बैठक हुई. इस दौरान राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. विशेष रूप से नियमित टीकाकरण में कम आच्छादन प्राप्त करने वाले उन सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों को चिह्नित कर बीसीजी, एनआर, जेइ टीका को ज्यादा आच्छादन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया. वहीं, जहां टीकाकरण में आच्छादन कम हुआ है उन एसएचसी के एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर को चिह्नित कर सख्त अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया गया. विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निदेश दिया. यूनिसेफ के जिला हेड एसएमसी प्रमोद कुमार झा ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं सभी सहयोगी पार्टनर बीएमसी यूनिसेफ, एफएम, पीएल पिरामल स्वास्थ्य के प्रखंड मॉनिटर और आरआइ नोडल, सीसीएच, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड मूल्यांकन अनुश्रवण सह सहायक, डीओ को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. मौके पर बीएमसी यूनिसेफ कालीचरण झा, सीसीएच रानी कुमारी, आरआइ नोडल बिपुल कुमार, बीसीएम शंभु कुमार, बीएम एंड ई राजन प्रसाद रजत, पल्लवी कुमारी, बबलू कुमार, एफएम संजीव सिंह के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >