16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, लदनियां पुलिस ने भेजा जेल

लदनियां पुलिस ने 16 वर्षों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए है.

Madhubani News: लदनियां थाना पुलिस ने वर्ष 2010 के एक पुराने मामले में 16 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गिधवास गांव निवासी धनिक लाल साहु के रूप में हुई है.

Ladania News:गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने बताया कि धनिक लाल साहु वर्ष 2010 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान जारी

थानाध्यक्ष ने कहा कि जिले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. ऐसे सभी मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: एसएसबी ने टेम्पो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tarachand prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >