Madhubani News : आरके कॉलेज में दीपावली पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राम कृष्ण महाविद्यालय में गुरुवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से दीपावली के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

मधुबनी.

राम कृष्ण महाविद्यालय में गुरुवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से दीपावली के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के बीबीए, बीसीए, बीएड व सामान्य पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विभिन्न रंगों से सजी आकर्षक रंगोलियों ने महाविद्यालय परिसर को उल्लास और सौंदर्य से भर दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल ने की. उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, टीम भावना और भारतीय परंपरा के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करता है. उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति की जीवंत कला है. जो सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बरखा अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के मानसिक संतुलन, सौंदर्य बोध और कला कौशल को निखारने में सहायक होती हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है.

कार्यक्रम के बाद विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया. कार्यक्रम में डॉ मरगुब आलम, डॉ. विजय कुमार, डीके राय, डॉ. अल्पना शालिनी, डॉ. सुनील कुमार सुमन, डॉ. सुधीर नारायण, डॉ. सुधांशु रॉय, डॉ. सोनी, डॉ. खुशबु, डॉ. कन्हैया सहित कई शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >