Madhubani News : वार्ड दस में मोहल्ला सभा आयोजित कर योजनाओं की दी जानकारी

आपका शहर आपकी बात के तहत नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 10 में मोहल्ला सभा का आयोजन किया गया.

मधुबनी. आपका शहर आपकी बात के तहत नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 10 में मोहल्ला सभा का आयोजन किया गया. अवसर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे 22 योजनाओं की जानकारी दी गई. जिसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली, इ-श्रम कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, दाखिल खारिज, आवास योजना, आंगनवाड़ी, बासभूमि, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नाली योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन, लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय निर्माण शामिल है. विशेष मोहल्ला सभा में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक आशीष प्रकाश अमन ने नगर निगम द्वारा संचालित योजनाएं पीएम आवास योजना, नाली गली योजना, जलनल योजना, सोलर लाई, जलजीवन हरियाली, स्वच्छ भारत मिशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी. कहा कि शहरी क्षेत्र में निजी जमीन पर आवास बनाने के लिए सरकार राशि देती है. जिसमें दो रूम, किचेन एवं एक कॉमन शौचालय का निर्माण कराना है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. वहीं, गांव में कच्ची सड़क को पक्की सड़क बनाने का प्रावधान है. जिसमें पिछले पांच साल में कोई निर्माण नहीं हुआ हो. कहा कि प्रत्येक घर में नलजल योजना का कनेक्शन देना है. मोहल्ला में सरकारी या सार्वजनिक पोल पर ही सोलर लाइट लगाना है. मौके पर भारत भूषण, वार्ड पार्षद एवं वार्ड की महिला पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >