Madhubani News : सुदै-द्वारम में पांच दिवसीय महादेव पूजा में उमड़ी भीड़

पांच दिवसीय महादेव पूजा के दूसरे दिन गुरुवार को दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

घोघरडीहा. प्रखंड क्षेत्र के सुदै-द्वारम गांव स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में बुधवार से आयोजित पांच दिवसीय महादेव पूजा के दूसरे दिन गुरुवार को दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. देखने को मिली. पूजन-अर्चन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. मंदिर परिसर में निरंतर गूंज रहे भजन, कीर्तन और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा इलाका धार्मिक आस्था में डूब गया है. बताया गया कि पिछले 30 वर्षों से सुदै-द्वारम गांव में पारंपरिक रूप से पांच दिवसीय महादेव पूजा एवं भव्य मेले का आयोजन किया जाता आ रहा है. इस अवसर पर शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिक, विष्णु-लक्ष्मी, ब्रह्मा-सरस्वती एवं हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. श्रद्धालु दूर-दराज के गांवों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं. पूजा और मेला के सफल संचालन के लिए पूजा समिति के अध्यक्ष रतीश मिश्रा, सचिव मुकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष नरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सोनू झा, उप-सचिव मनोज झा, उप-कोषाध्यक्ष सुमित मिश्रा, राजन मिश्रा, टिकु सिंह, आशिष मिश्रा, सत्यम झा सहित संपूर्ण ग्रामीण समाज सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >