Madhubani News : महिला दारोगा ने अपह्त लड़की की मां को सरेआम सड़क पर पीटा

एसआइ नेहा कुमारी ने एक पीड़िता को सरेआम सड़क पर पीटा.

बाबूबरही. थाना में पदस्थापित एसआइ नेहा कुमारी ने एक पीड़िता को सरेआम सड़क पर पीटा. यह मामला तुल पकड़ लिया. इस मामले में शुक्रवार की दोपहर थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. जिसमें थाना में पदस्थापित एएसआइ व एक चौकीदार हाथापाई में चोटिल हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ मनोज राम, खजौली इंस्पेक्टर अभय कुमार तथा राजनगर एएसएचओ चंद्रकिशोर कुड्ड थाना पर पहुंच मामले को संभाला. थाना क्षेत्र के गांव से पिछले दिन एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया था. इस बाबत पीड़िता की मां ने बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले की आइओ एसआइ नेहा कुमारी ने शुक्रवार को लड़की को बरामद कर 183 की बयान के लिए मधुबनी ले जा रही थी. इसकी सूचना देकर आइओ ने लड़की की मां को सुबह नौ बजे थाना पर बुलाया, लेकिन लड़की की मां व पिता को थाना पर आने में देर हो गयी. इसी पर महिला दारोगा आक्रोशित हो गयी. देर से थाना पर पहुंचने के कारण महिला दारोगा ने दोनों पति-पत्नी को थाना चौराहा पर ही पीटने लगी. साथ ही चौराहा पर ही भद्दी भद्दी गाली देते हुए बाल पकड़कर नीचे गिरा दिया. जिससे लड़की की मां चोटिल हो गयी. बचाने आए लड़की के पति उपेंद्र चौधरी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. जिस में उनके अंगूठे व घुटने में चोट लगी है. दोनों का इलाज बाबूबरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने पीड़ित पक्ष को बुलाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया. महिला दारोगा के विरुद्ध विभागीय पदाधिकारी को लिखने की बात कही, लेकिन आधे घंटे के बाद आधा दर्जन से अधिक लोग थाना पर आ पहुंचे. अपने कमरे में खाना खा रहे एएसआइ ललितेश भारती व चौकीदार किशुन पासवान का मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. वीडियो बनाने का विरोध करने पर इनके साथ जमकर मारपीट की. इस घटना में दोनों चोटिल हुए हैं. इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते कर मौके पर ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इस में मदनडोभ निवासी राजविंदर चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, उपेंद्र चौधरी, घंघौर निवासी भरत कुमार चौधरी तथा खाजेडीह निवासी राजकुमार चौधरी का नाम शामिल है. एसडीपीओ ने कहा कि महिला दारोगा नेहा कुमारी के विरुद्ध निलंबन व विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है, जबकि एएसआइ व चौकीदार के साथ हाथापाई करने वालों में से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसे जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >