Madhubani News : चौथे दिन हरलाखी विधानसभा से एक प्रत्याशी ने किया नामांकन

निर्दलीय प्रत्याशी अनिल झा ने आरओ सह डीसीएलआर प्रशांत कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

बेनीपट्टी. विधानसभा चुनाव क लिए नामांकन के चौथे दिन गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में 31, हरलाखी विधानसभा के लिये निर्दलीय प्रत्याशी अनिल झा ने आरओ सह डीसीएलआर प्रशांत कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन कर बाहर निकलते ही समर्थकों ने खुशी जाहिर की. वहीं, बेनीपट्टी से चौथे दिन एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन नही किया. पूरे दिन बेनीपट्टी आरओ सह एसडीएम शारंग पाणि पांडेय निर्धारित अवधि तक अपने कार्यालय कक्ष में बैठे प्रत्याशियों के आने की प्रतीक्षा करते रहे. उधर बेनीपट्टी विस क्षेत्र के लिये गुरुवार को जनसुराज पार्टी के परवेज आलम और निर्दलीय पंकज राम ने नाजिर रसीद कटाये. जबकि, हरलाखी विस से निवर्तमान विधायक सुधांशु शेखर व स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राम बहादुर साह ने एनआर कटाये. कुल मिलाकर बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से अब तक 9 और हरलाखी विधानसभा से 12 प्रत्याशियों ने एनआर कटाया है. बता दें कि नामांकन के लिए अनुमंडल प्रशासन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. बेनीपट्टी विधानसभा के लिये आरओ सह एसडीएम और हरलाखी विधानसभा के लिये आरओ सह डीसीएलआर के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन करने की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >