Madhubani News : पंचायत सरकार भवन में नया राशन कार्ड बनाने के लिए 10 तक लगेगा कैंप

सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी पंचायत में सोमवार से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभुकों के लिए नया राशन कार्ड बनवाने के लिए कैंप का लगाना शुरू किया गया.

मधुबनी.

सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी पंचायत में सोमवार से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभुकों के लिए नया राशन कार्ड बनवाने के लिए कैंप का लगाना शुरू किया गया. सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने कहा कि 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सरकार भावनाओं में अलग-अलग तिथियां को नया राशन कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा. एसडीओ ने कहा कि कैंप में लाभुकों के आवेदन को ऑनलाइन कर तत्काल रसीद निर्गत किया जाएगा. नया राशन कार्ड बनाने एवं राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने के लिए आवश्यक कागजातों की सूचना के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करायी जा रही है ऑनलाइन अपलोड किए गए आवेदनों का नियमानुसार जांच कर उनकी पात्रता के आधार पर राशन कार्ड बनाने का काम किया जाएगा.

इन पंचायतों में तिथि बार होगा कैम्प का आयोजन

एसडीओ ने कहा कि सोमवार को पंचायत सरकार भवन भरिया बिशनपुर, पंचायत सरकार भवन धमौरा, मलमल, बलिया, बथने में कैंप लगाया गया. 23 सितंबर को राघोपुर बलाट, रांटी, मलमल दक्षिणी, घंघौर, सोनमती बसौली, सनौर, सागरपुर, दतुआर में, 24 सितंबर को शिविपट्टी, रामपट्टी पुरुसोलिया, पंचायत सरकार भवन बाहुबरही, सतघरा, हुसैनपुर, सुंदरपुर भिट्ठी, खजौली में, 25 सितंबर को चिचड़ी कानूनगो ,मंगरौनी उत्तरी, नरार पश्चिम, बसहा, छौरही, जगतपुर, लक्ष्मीपुर, रसीदपुर में, 26 सितंबर को सतघरा, मंगरौनी दक्षिण, हरीपुर उत्तर, बेला, बरदाही, सत्तलखा, भवानीपुर, सलेमपुर, बेता कक्कड़घटी में, 27 सितंबर को रागिनी देहात मेहनाजपुर हरिपुर दक्षिण कुलहरिया, तेघरा, सौराठ, विरौल, सरसोपाही पश्चिम, सराबे में, 28 सितंबर को पटवारा दक्षिण,करहिया पूर्वी, रहिका, दैवत माधोपुर पूर्वी, सरसोपाही पूर्वी, कन्हौली में, 3 अक्टूबर को पटवारा उतरी, करहिया पश्चिम, मधेपुर, मुरहदी,ककरोल उतरी, दैवत माधोपुर पश्चिमी, श्रीपुरहाटी मध्य,सुक्की में, 4 अक्टूबर को सुगौना उत्तरी, पिलखवार, करमोली, मिश्रौलिया, ककरोल दक्षिणी, मेघौल, श्रीपुरहाटी उत्तरी,भकुआ में, 5 अक्टूबर को पंचायत सरकार भवन सुगौना, परिहरपुर, कलिकापुर, पीरही, इजरा मोकरमपुर,श्रीपुरहाटी दक्षिणी, चतरा उत्तरी में, 6 अक्टूबर को कोईलख, सिंहयोन, पाली मोहन, तिरहुता, मलंगिया, उदयपुर,बिठुआर, चतरा दक्षिण में , 7 अक्टूबर को कैथाही भट्टचौरा, खजूरी,पचाढी, संकोर्थ, एकडारा में, 8 अक्टूबर को भूपट्टी, शम्भुआर( समौल) पंडौल पूर्वी, नरार पूर्वी में, 9 अक्टूबर को भट्टसिमर पूर्वी, पचरुखी, मकसूद, पंडौल मध्य, चंद्रडीह में एवं 10 अक्टूबर को भट्टसिमर पश्चिम, सर्रा, नाजीरपुर, पंडौल पश्चिम के पंचायत सरकार भवन में कैंप का आयोजन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >