पेंशन भुगतान को ले प्रदर्शन

मांग. लगाया आरोप, लापरवाही से सभी हो रहे लाभ से वंचित बासोपट्टी : बासोपट्टी पंचायत के ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को पेंशन योजना के तहत लाभ नहीं मिलने को लेकर विभागीय अधिकारी एवं सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया़ इसका नेतृत्व बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत के मुखिया निर्मला देवी ने किया़ इनलोगों का कहना […]

मांग. लगाया आरोप, लापरवाही से सभी हो रहे लाभ से वंचित

बासोपट्टी : बासोपट्टी पंचायत के ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को पेंशन योजना के तहत लाभ नहीं मिलने को लेकर विभागीय अधिकारी एवं सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया़ इसका नेतृत्व बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत के मुखिया निर्मला देवी ने किया़ इनलोगों का कहना था कि विभागीय अधिकारी की लापरवाही से कई माह से पेंशनधारियों को भुगतान नहीं हो रहा है.
कई बुर्जुग महिला एवं पुरुष कई माह से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काट रहें हैं, बावजूद कर्मियों के द्वारा मनमानी के कारण लाभ से वंचित हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी एसडीओं को कई बार अविलंब भुगतान करने को लेकर सूचना दिया गया ,फिर भी विभागीय अधिकारी के अनदेखी से लाभ नहीं मिल पा रहा है. मालूम हो कि कई वृद्ध महिला व पुरूष की जान भी पेंशन की लालसा में चली गई़ इसी तरह पूरे प्रखंड में पेंशनधारियों को कई माह से लाभ नहीं मिल रहा है.
मुखिया ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारी को अविलंब भुगतान करने का आग्रह किया गया, पर समस्या जस की तस है. वहीं दो वर्ष पहले पेंशन योजना का लाभ को लेकर आवेदन जमा किया गया .पर कर्मियों के लापरवाही से आवदेन स्वीकृति के बावजूद अभी तक लाभ नहीं मिल पर रहा है. मौके पर रामपुकार मंडल,उपमुखिया पंकज कुमार,सुधीर कुमार बबलू,रंजीत कुमार,पंकज चौधरी,सुनील कुमार,विधा देवी,रानी शर्मा,मुखकला देवी,रामकिसुन पासवान,मंजू मंडल,मंगल मंडल,रामू पासवान,खुशीलाल गोसाई,रामजीवन गोसाई सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >