मनरेगा ने धर्मडीहा को दिलायी नयी पहचान

मधुबनी : मनरेगा योजना हमेशा ही सुर्खियों में रहा है. कभी गलत तरीके से काम करने का तो कभी मजदूर के बदले में मशीन से काम के कारण इसकी चर्चा व अधिकारियों के द्वारा जांच होती रही है. पर इस सबके बावजूद कुछ ऐसे पंचायत भी हैं, जहां पर जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा के दम पर […]

मधुबनी : मनरेगा योजना हमेशा ही सुर्खियों में रहा है. कभी गलत तरीके से काम करने का तो कभी मजदूर के बदले में मशीन से काम के कारण इसकी चर्चा व अधिकारियों के द्वारा जांच होती रही है. पर इस सबके बावजूद कुछ ऐसे पंचायत भी हैं, जहां पर जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा के दम पर ही पंचायत की तसवीर बदल दी है. मनरेगा योजना ही पंचायत की पहचान बन चुकी है. इससे एक ओर जहां पर्यावरण संतुलित हो रहा है, वन क्षेत्र में विस्तार हो चुका है तो दूसरी ओर मनरेगा योजना से ये जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान भी बना चुके हैं. फुलपरास प्रखंड का धर्मडीहा पंचायत ऐसा ही पंचायत है.

इस पंचायत में पूर्व मुखिया विभा सिंह द्वारा विभिन्न जगहों पर बीते पंचवर्षीय में करीब छह हजार फलदार पेड लगाया गया था जो आज फल देने वाला हो चुका है. जगतपुर गांव में सड़क व नदी के किनारे लगाये गये आम के पेड में मंजर निकल चुका है. जो हर आने जाने वालों को अपनी ओर खींच रहा है.

आज भी करते हैं पेड़ों की देख रेख. विभा सिंह आज भी अपने लगाये हुए पेड़ों की देख रेख करती है. हर सुबह किसी ना किसी जगह पेड़ों को देखने पहुंचती है. इनके इस कार्य में इनके पति सह वर्तमान मुखिया संतोष सिंह भी सहयोग करते है. साथ ही पेड़ लगाने की वह मुहिम जारी है.
राष्ट्रीय स्तर पर हो चुके हैं पूर्व मुखिया सम्मानित
मिल चुका है राष्ट्रपति पुरस्कार

मनरेगा योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये विभा सिंह को साल 2014 में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है. विभा सिंह बताती है कि आम के पेड़ लगाने का कई कारण है. एक तो इससे पर्यावरण संतुलित होगा, दूसरा इससे होने वाले आमदनी से पंचायत का विकास हो सकता है. इसके अलावे किसी गरीब व अनाथ लोगों के दाह संस्कार के दौरान भी लकड़ी की किल्लत से निजात मिलेगी. बताती है कि अपने मुखिया कार्यकाल में इन्होंने मनरेगा योजना से कई काम किये. इसमें पौधा रोपन सबसे बेहतरीन रहा. पांच साल पहले जिस छोटे से पेड को इन्होंने लगाया था आज वह फल देने योग्य हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >