अब विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे रोगियों का इलाज

मधुबनी : अब रेफरल अस्पताल में भी बीमारी का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया जायेगा. ताकि प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्यारह विशेषज्ञ चिकित्सकों को जिले के रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल व सदर अस्पताल में नियुक्ति किया गया है. […]

मधुबनी : अब रेफरल अस्पताल में भी बीमारी का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया जायेगा. ताकि प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्यारह विशेषज्ञ चिकित्सकों को जिले के रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल व सदर अस्पताल में नियुक्ति किया गया है. इसके बावजूद भी जिले में चिकित्सकों के स्वीकृत पद के विरुद्ध महज 25 प्रतिशत चिकित्सक ही कार्यरत है.

ऐसे गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवा कोरी कल्पना ही कही जा सकती है.

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की हुई नियुक्ति. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति किया गया है. जिसमें तीन एनेसथिसिया (मुर्च्छक), पांच शिशु रोग विशेषज्ञ व तीन स्त्री रोग विशेष शामिल हैं. इसमें जिला के अनुमंडल अस्पताल फुलपरास में एनेसथिसिया चिकित्सक डाॅ विनय कुमार लाल अनुमंडल अस्पताल में डाॅ ललन प्रसाद साह एनेसथिसिया चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी है.
पांच शिशु रोग विशेषज्ञ . रेफरल अस्पताल अंधराठाढी में डाॅ कृष्ण कुमार दास, रेफरल अस्पताल पंडौल डाॅ सरिता सिंह, सदर अस्पताल में डाॅ प्रमोद कुमार, अनुमंडल अस्पताल जयनगर में डाॅ मो. आफताव आलम व अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास में डाॅ विनोद कुमार सिंह की नियुक्ति की गयी है. जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ तीन चिकित्सकों को रेफरल अस्पताल मधेपुर डाॅ अमृता, रेफरल अस्पताल अंधराठाढी डाॅ वंदना कुमारी व अनुमंडल अस्पताल जयनगर में डाॅ शिरीन सबा की नियुक्ति हुई है.
स्वीकृत पद के विरुद्ध 25 फीसदी ही चिकित्सक. जिले में स्वीकृत पद के विरुद्ध महज 25 फीसदी ही चिकित्सक पदस्थापित है. जिले में चिकित्सकों का कुल 414 पद स्वीकृत है. जिसके विरुद्ध वर्तमान में 100 चिकित्सक ही पदस्थापित हैं. सरकार द्वारा नियुक्त किये गये 11 नये चिकित्सकों के योगदान के बाद जिले में कार्यरत चिकित्सकों की संख्या 111 हो जायेगी. ऐसे में सरकार द्वारा आम जनता को दिये जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा के बेहतरी का आकलन सहज ही लगाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >