मधुबनी : टीकाकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सीएस डा. अमर नाथ झा की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को हुई. बैठक में टीकाकरण कार्य में कोताही बरतने के आरोप में मधेपुर के फटकी की एएनएम बबीता ठाकुर व लौकही की एएनएम कुमारी अनुपमा सिन्हा से स्पष्टीकरण पूछा गया. वहीं मधवापुर की आशा कार्यकर्ता रिंकु कुमारी का लंबे समय से कार्य से अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया गया.
इस संबंध में मधवापुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आशा से स्पष्टीकरण पूछने तथा चयन मुक्त करने का निर्देश सीएस द्वारा दिया गया. इसके साथ ही सीएस ने सभी वीसीएम को निदेशित किया कि जिन जगहों पर सर्वे व ड्यूलिस्ट अद्यतन नहीं पाया गया है, उसे एक सप्ताह में अद्यतन कर प्रतिवेदित करें. बैठक में प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. एसपी सिंह, डब्लूएचओ के एसएमओ डा. संवित प्रधान, यूनिसेफ के एसएमसी प्रमोद कुमार झा, डीपीएम दयानिधि, यूएनडीपी अनिल कुमार व सहायक मो. हामिद उपस्थित रहे.
