सकरी/पंडौल : पंडौल बाजार में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए पछवारी टोला निवासी मृतक रामइकबाल महतो के मौत की खबर सुनकर परिवार में चीत्कार मच गया. मृतक की विधवा अपने गोद में मात्र चार माह के नवजात को संभाले हुए रो -रही थी. अबोध बच्चे व उसकी मां को रोते देख हर किसी के आंखों से आंसू निकल रहा था.
वहीं तीन बेटा भी अपने पिता के मौत पर आंसू बहा रहा था. हर कोई इस परिवार को ढांढस तो बंधा रहा था. पर सबसे बड़ी समस्या इस परिवार के सामने भरण पोषण की है. जानकारी के अनुसार बाजार के शिवाजी नगर में पान की दुकान चलाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वह अपने पीछे पत्नि सुमित्रा देवी व चार बेटों का भरापूरा परिवार छोड़ गया है. सबसे बड़ा बेटा 15 वर्ष का है, वहीं सबसे छोटा बेटा महज 4 महीने का नवजात शिशु है.
